Loading...

Campus Interview: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 24 पदों के लिए इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 45 Mins Ago • 1 Min Read

Campus Interview: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में 24 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय रोहड़ू में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

शिमला/रोहड़ू

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कंपनी में डेवलपमेंट मैनेजर के दो नियमित पद और लाइफ मित्र यानी फाइनेंशियल एडवाइजर के 22 पार्ट टाइम पद भरे जाएंगे। डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवार को 22 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ इंसेंटिव मिलेगा। लाइफ मित्र पद के लिए 10वीं, 12वीं या स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। इस पद का मानदेय कमीशन और लक्ष्य के आधार पर निर्धारित होगा। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है।

पंजीकरण और दस्तावेज अनिवार्य

जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और रिज्यूम साथ लाना होगा। कैंपस इंटरव्यू, पदों की पात्रता या अन्य संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8580560705, 9318013313 और 9418604804 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: