Campus Interview: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों के लिए 22 से 24 सितंबर तक साक्षात्कार
Campus Interview: सिरमौर जिले में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पुरुष वर्ग के 120 पद भरने के लिए 22 से 24 सितंबर 2026 तक अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर के ये पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाने हैं।
नाहन
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 22 सितंबर, संगड़ाह में 23 सितंबर और जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 24 सितंबर 2026 को साक्षात्कार होंगे। प्रत्येक केंद्र पर साक्षात्कार का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित तिथि पर तय रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच और कद 168 सेंटीमीटर से अधिक होना चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार की दो तस्वीरें साथ लानी होंगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 78072-22237 पर संपर्क किया जा सकता है।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIS पर पंजीकरण करने के बाद अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल से अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले अपना पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने की सलाह दी गई है।