Loading...

186 पदों के लिए 29 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, बद्दी-सोलन की कंपनियों सहित LIC में भी मौका

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 57 Mins Ago • 1 Min Read

सोलन में 29 सितंबर को विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में कुल 186 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डिस्ट्रोफी अस्पताल जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे इंटरव्यू शुरू होंगे। भर्ती में प्रोडक्शन ऑफिसर, ऑपरेटर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, मशीन ऑपरेटर, फिटर, हेल्पर, ट्रेनी, बीमा सखी, सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

सोलन

इन कंपनियों में भरे जाएंगे 186 पद

जिला रोजगार अधिकारी सोलन के अनुसार मैसर्ज हिन्दुस्थान फूड लिमिटेड बद्दी में ऑफिसर प्रोडक्शन, ऑफिसर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर और वेयरहाउस के 27 पद भरे जाएंगे। मैसर्ज लोटस हर्बल कलर कॉस्मेटिक बद्दी में ऑपरेटर एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 6 तथा मैसर्ज एसबी कॉन्स्टेंटिया लिमिटेड बद्दी में ट्रेनी अंडर नेपस के 10 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

नालागढ़ और चम्बाघाट में भी रोजगार का अवसर

मैसर्ज एग्री किंग ट्रैक्टर नालागढ़ में मशीन ऑपरेटर, फिटर और डिप्लोमा मैकेनिकल के 16 पद उपलब्ध हैं। मैसर्ज शिवालिक बायोमेटल चम्बाघाट में हेल्पर और ट्रेनी के 17 पद, जबकि मैसर्ज मोरपेन लेबोरेटोरिस लिमिटेड बद्दी में ट्रेनी के 10 पद भरे जाएंगे।

LIC में बीमा सखी के 50 पद

एलआईसी ऑफ इंडिया सोलन में बीमा सखी के 50 पदों के लिए भी कैंपस इंटरव्यू होगा। इसके अलावा मैसर्ज एसआईएस लिमिटेड आरटीए हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद भरे जाने हैं। इन सभी को मिलाकर कुल 186 पदों के लिए उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।

आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय ईईएमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध है। योग्य एवं इच्छुक आवेदक पोर्टल के कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे पहुंचना होगा

इच्छुक उम्मीदवार अपने आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों के साथ 29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डिस्ट्रोफी अस्पताल जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: • •