आईटीआई जवाली में इस दिन आयोजित होगा साक्षात्कार….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में गुरुग्राम की एक कंपनी की ओर से आईटीआई जवाली में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 19 मार्च को लिए जाएंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह कंपनी साक्षात्कार के माध्यम से 18 से 24 वर्ष आयु के युवाओं को नौकरी देगी। इसमें फीटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, डीजल मेकेनिक तथा डिप्लोमा मेकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे व्यवसायों के युवकों का चयन करेगी।
उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ 19 मार्च को सुबह 10 बजे आईटीआई में पहुंच जाएं। संस्थान के प्रशिक्षक और नियुक्ति अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि इस साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के अधिकारियों की ओर से मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।