Loading...

आईटीआई नाहन में निशुल्क सीएनसी कोर्स के लिए करें आवेदन

SAPNA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

आईटीआई नाहन मे हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के तहत शॉर्ट टर्म कोर्स चल रहे है, जिसमे कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल प्रोग्रामर, सीनियर मैनुअल मेटल आर्क वैल्डिंग, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, ड्रॉप्स पर्सन सिविल वर्क्स आदि कोर्स है। यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अशरफ अली ने कहा कि कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल प्रोग्रामर के कोर्स के लिए इच्छुक प्रार्थी आवेदन कर सकते है, जिसकी अन्तिम तिथि 30 दिसंबर 2022 है।

आवेदक दसवीं पास के साथ-साथ हिमाचली भी होना चाहिए। इस कोर्स की समय अवधि 450 घंटे रहेगी। प्रार्थी से किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाएगी। किताबें, कॉपियाँ, पेन, बैग आदि मुफ्त में प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने कहा लिमिटेड सीटस है, पहले आओ, पहले पाओ आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9805445522 पर संपर्क कर सकते है।