Loading...

आईटीआई नूरपुर में इस आयोजित होगा कैंपस साक्षात्कार….

By PARUL Published: 20 Apr 2024, 10:22 AM | Updated: 20 Apr 2024, 10:28 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर में 24 अप्रैल को दो प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि एक कंपनी के लिए साक्षात्कार में किसी भी व्यवसाय और उम्र के आईटीआई पास अभ्यर्थी और दसवीं व 12वीं पास अभ्यर्थी इस कंपनी के साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

वहीं, दूसरी कंपनी में साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी इलेक्ट्रिशन, वायरमैन, प्लमंबर, वेल्डर, कारपेंटर, फिटर जैसे व्यवसायों में आईटीआई पास की हो। इच्छुक अभ्यर्थी 24 अप्रैल को अपने साथ समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा प्रमाण पत्र लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।