Loading...

आईटीआई नैहरनपुखर में इस दिन आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू….

PARUL • 3 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा की आईटीआई नैहरनपुखर में 12 फरवरी को क्वेस कॉर्प लिमिटेड द्वारा युवाओं के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए वर्ष 2020 से 2023 में आईटीआई के तकनीकी व्यवसाय फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, और फाऊंडरी में कोर्स पूरा कर चुके सभी अभ्यर्थी पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के लिए पात्र युवा 12 फरवरी को सुबह 10 बजे अपने बायोडाटा, मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड के साथ आईटीआई नैहरनपुखर कैंपस में पहुंच जाएं। संस्थान के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा।