Loading...
una

आईटीआई पंडोगा में विभिन्न व्यावसायिक सीटों पर प्रवेश 30 अगस्त तक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Aug 2025 • 1 Min Read

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पंडोगा में शैक्षणिक सत्र 2025-26/27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएँ 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपलब्ध ट्रेड्स
संस्थान के प्रधानाचार्य बी.एस. ढिल्लों ने बताया कि प्रवेश ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस और फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ट्रेड्स में लिए जा रहे हैं।

प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज़
आवेदन के समय अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, शुल्क और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त तक जारी रहेगी।

संपर्क विवरण
इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94595-71561, 82195-88540, 98052-42536 और 94598-92168 पर संपर्क किया जा सकता है।