Loading...

आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, इस दिन यहां होगा कैंपस इंटरव्यू….

By Ankita Published: 18 Jan 2024, 1:18 PM | Updated: 18 Jan 2024, 1:18 PM 1 min read

HNN/ मंडी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा 23 और 24 जनवरी को आईटीआई पास युवक अभ्यर्थियों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। आईटीआई प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बन्याल द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी और 24 जनवरी को इंटरव्यू होगा जिसमें फिटर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर जनरल, वैल्डर, ट्रैक्टर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, तकनीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर, शीट मैटल वर्कर व टूल एंड डाई मेकर ट्रेड में पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष 9 महीना होनी चाहिए। ये इंटरव्यू मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के हरियाणा गुड़गांव मानेसर प्लांट के लिए होंगे। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में भाग लेने से पहले https://www.marutisuzuki.com/corporate/careers लिंक पर पंजीकरण करना होगा। सभी दस्तावेज वैरिफिकेशन के बाद योग्य अभ्यर्थियों को मेल या फोन कॉल के द्वारा लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।