Interview: आंगनवाड़ी के आठ पदों के लिए अब 8 अक्तूबर को होंगे साक्षात्कार
Interview: बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के सात पदों के लिए साक्षात्कार की तारीख बदल दी गई है। पहले ये साक्षात्कार 17 सितम्बर 2026 को होने थे, लेकिन अब इनका आयोजन 8 अक्तूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में किया जाएगा।
सोलन
बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के अनुसार आंगनवाड़ी वृत्त चण्डी की ग्राम पंचायत बुघार कनैता के आंगनवाड़ी केंद्र ठिम्बर में कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। सहायिकाओं के सात पद अलग-अलग आंगनवाड़ी केंद्रों में भरे जाने हैं। संबंधित पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार निर्धारित समय तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
इन केंद्रों में भरे जाएंगे सहायिकाओं के पद
आंगनवाड़ी सहायिकाओं के एक-एक पद आंगनवाड़ी वृत्त मसूलखाना की ग्राम पंचायत नाहरी के केंद्र ओडा, वृत्त जाबली की ग्राम पंचायत सनवारा के केंद्र मंगोटी मोड, वृत्त परवाणू की नगर परिषद परवाणू के सैक्टर-2(1) और ग्राम पंचायत टकसाल के टकसाल-2 केंद्र में भरे जाएंगे। इसके अलावा वृत्त धर्मपुर की ग्राम पंचायत धर्मपुर के केंद्र सिहारडी चमारा, वृत्त कृष्णगढ़ के केंद्र नेरी और वृत्त गोयला की ग्राम पंचायत घडसी के केंद्र घडसी ब्राहम्णा में भी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
5 अक्तूबर तक जमा होंगे आवेदन
इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन के साथ सभी प्रमाणपत्रों की सत्यापित छाया प्रतियां संलग्न कर 5 अक्तूबर 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। भर्ती और साक्षात्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-264037 पर संपर्क कर सकती हैं।