Loading...

आईटीआई मंडी में इस दिन आयोजित होगा साक्षात्कार…..

By PARUL Published: 17 Apr 2024, 9:30 PM | Updated: 17 Apr 2024, 9:30 PM 1 min read

HNN/मंडी

आईटीआई मंडी में एमआरएफ टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ लिमिटेड भरूच गुजरात इंटरव्यू के लिए 26 अप्रैल 2024 को आ रही है। इस इंटरव्यू में इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड को छोड़कर आईटीआई पास किसी भी ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बनयाल ने बताया कि यह इंटरव्यू केवल युवक अभ्यर्थियों के लिए होगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी पहले एक वर्ष के लिए अप्रेंटिस (वर्कमैन) के तौर पर रखेगी। एक वर्ष के सफल अप्रेंटिस के बाद कंपनी अभ्यर्थी को दो साल का प्रशिक्षण देगी।

फिर दो साल सफल प्रशिक्षण के बाद कंपनी उन अभ्यर्थियों को कंपनी स्थायी रूप से रखेगी। यह दो साल के प्रशिक्षण अवधि के दौरान परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राजेंद्र कटोच ने बताया कि इसके लिए युवाओं की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

ऊंचाई और वजन कम से कम क्रमशः 5 फीट 4 इंच और 45 किलोग्राम होना चाहिए। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को हॉस्टल सुविधा के साथ 12500 प्रतिमाह वेतन और 7000 वार्षिक बोनस देगी। बिना हॉस्टल सुविधा के साथ 13700 प्रतिमाह वेतन और 7000 वार्षिक बोनस मिलेगा।

ओवरटाइम के अलग से धनराशि मिलेगी। बताया कि इंटरव्यू में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी अपने साथ अपने सभी दस्तावेज़ की फोटोकॉपी और ओरिजनल कॉपी के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए 7574006339 पर संपर्क करें।