आईटीआई लचोड़ी में 7 मार्च को क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।
चंबा
100 पदों के लिए साक्षात्कार
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लचोड़ी में 07 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि हरियाणा की कंपनी केपी रिलायबल टेक्नीक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इन अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वायरमैन, एमएमवी, कोपा सहित अन्य ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के सभी ट्रेड तथा बीए, बीएससी और बीकॉम उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।
वेतन और कार्यस्थल
चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार 14,451 रुपये से 18,975 रुपये प्रतिमाह सीटीसी प्रदान किया जाएगा। कार्यस्थल दिल्ली एनसीआर के खरखोदा (गुरुग्राम) में रहेगा।
चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्री-प्लेसमेंट टॉक, ऑनलाइन लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार तथा ऑफर लेटर वितरण शामिल होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 07 मार्च को सुबह 10 बजे अपने मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो सहित संस्थान परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए टीपीओ के मोबाइल नंबर 9418006057 तथा कंपनी के मोबाइल नंबर 9471790416 पर संपर्क किया जा सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group