आईटीआई लोहारीं में इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू……
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर की ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं में एक निजी कंपनी रोजगार मेले का आयोजन करने जा रही है। यह रोजगार मेला 13 दिसंबर को आयोजित होगा। कंपनी के निदेशक हरीश राघव ने संस्थान के प्रबंध निदेशक जेके चौहान को ई-मेल से यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि कंपनी को करीब 300 रिक्त पदों के लिए आईटीआई के पास आउट प्रशिक्षुओं की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के केवल पुरुष अभ्यर्थी फिटर, डीजल मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ट्रैक्टर मेकेनिक एंड पेंटर जनरल आदि ट्रेडों के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार के लिए प्रशिक्षु की आयु 18 से 24 वर्ष निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु के 10वीं कक्षा में 40 और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य किए हैं। इच्छुक अथ्यर्थी 13 दिसंबर बुधवार सुबह 10:00 बजे ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं के कैंपस में लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार दे सकते हैं।