Loading...

आईटीबीपी से सेवानिवृत्त जवान से 50 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Ankita • 26 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। परंतु फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे है। मामला मंडी जिला के सुंदरनगर का है, जहां शातिरों ने आईटीबीपी से सेवानिवृत्त जवान से 50 लाख रुपए ठग लिए है।

पीड़ित व्यक्ति ने इस बाबत साइबर थाना मंडी में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने 419, 420 आईपीसी व 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि सोशल मीडिया पर नागालैंड मासिक बंपर का वीडियो देखकर उसने एक व्हाट्सऐप नंबर पर संपर्क किया। साइबर ठगों द्वारा व्यक्ति को 2.5 करोड़ की लॉटरी का झांसा दिया गया।

शातिरों ने व्यक्ति को लॉटरी की दस्तावेज प्रक्रिया के एवज में उनसे 10,000 रुपए जमा करने को कहा। शातिरों ने व्यक्ति को झांसे में फंसाकर राशि ठगते रहे और इसी तरह पीडि़त व्यक्ति से आरोपियों ने करीब 50 लाख रुपए तक ठग लिए।

बताया जा रहा है कि शातिरों ने झांसे में आने पर व्यक्ति ने जमीन तक बेच दी। डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है।