Loading...

आईपीएस अधिकारी अतुल वर्मा ने संभाला पुलिस महानिदेशक का कार्यभार

PARUL • 2 May 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

आईपीएस अधिकारी डॉ. अतुल वर्मा ने हिमाचल प्रदेश के नए डीजीपी नियुक्त होने के बाद शिमला पुलिस मुख्यालय में पदभार संभाल लिया है। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 2 माह पूर्व ही सरकार ने उन्हें डीजी सीआईडी का अहम जिम्मा सौंपा था।

डॉ. अतुल वर्मा मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान भी अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। मीडिया से बातचीत में डॉक्टर अतुल वर्मा ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए अवसर और चुनौती दोनों ही है। दूसरे राज्यों के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में पुलिस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस देश में बेस्ट परफॉर्मिंग है। वहीं प्रदेश में बढ़ते नशे के व्यापार और लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामलों पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान है लेकिन जिस तरह की घटनाएं हुई है इन पर पुलिस गहनता से विचार करेगी।