आखिरकार सुक्खू सरकार ने निभाया वायदा, घर-जमीन गंवा चुके प्रभावितों को दी जमीन
सिरमौर में प्रभावितों को भी जागी उम्मीद की किरण
HNN/ हमीरपुर
बीती बरसातों में घर और जमीन खो चुके आपदा प्रभावितों को सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अब जमीन देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के द्वारा हमीरपुर के गुरु का बन्न में ऐसे तीन परिवारों को भूमि के दस्तावेज सौंप गए हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा इन्हें 6-6 मरला जमीन आवंटित कर दस्तावेज दिए हैं।
जिसके बाद अब प्रदेश में अन्य जिलों सहित सिरमौर के उन परिवारों को भी आशा की उम्मीदें जगती नजर आ रही है जो बीती बरसातों में अपनी जमीन और मकान खो चुके हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा प्रशासन को यह भी आदेश दिए जा चुके हैं कि जिन मकानों में दरारें आ चुकी हैं उन्हें भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घोषित किया जाए।
ऐसा मुख्यमंत्री ने इसलिए कहा ताकि उनकी भी कुछ ना कुछ मदद की जा सके। बता दें कि मुख्यमंत्री ने बड़सर सुजानपुर क्षेत्र के लहदी गांव में लैंडस्लाइड से हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में तमाम व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबके आपसे सहयोग से एक बार फिर प्रदेश पूरे समर्थ के साथ विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा।