Loading...

आखिर हद हुई कॉपी पेस्ट की, बनी बनाई खबरों पर ले रहे थे लाभ

Ankita • 24 Nov 2023 • 1 Min Read

एमबीएम ने एक अखबार पर दावा ठोकने की करी तैयारी

HNN/ नाहन

प्रदेश में डिजिटल मीडिया की मेहनत पर मौज कर रहे कुछ कथित प्रिंट मीडिया पर अब कानूनी शिकंजा चलना तय है। एमबीएम न्यूज के चीफ एडिटर शैलेंद्र कालरा ने एक दैनिक अखबार पर खबरें चुराने को लेकर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला न्यायालय में लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शैलेंद्र कालरा के द्वारा एक शिकायत पत्र डीएसपी के माध्यम से सदर थाना में दिया गया है।

बता दें कि पूर्व में रही भाजपा सरकार जहां डिजिटल मीडिया के लिए पूरी संजीदगी की के साथ पॉलिसी बनाने में जुटी थी वहीं मौजूदा प्रदेश की कांग्रेस सरकार का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आज भी जंग लगी हुई पानी की पुरानी किश्ती में सफर कर रहा है। जिसके स्पष्ट उदाहरण भी नजर आने लग पड़े हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रशासन को ऐसे अखबारों के लिए विज्ञापन बांटने के लिए रिकमेंड कर रहा है जो शायद विशेष अवसर के दिन ही छपते हैं।

बाकी दिन सोशल मीडिया पर ना कि डिजिटल मीडिया पर वह अपने आप को सक्रिय रखने की कोशिश करते हैं। प्रदेश में आज भी ऐसे अखबार हैं जो वीकली नहीं बल्कि मंथली भी चल रहे हैं। जमाना जहां आज टेक्नोलॉजी के दम पर तेजी से दौड़ रहा है। वहीं कुछ चाहतों को लाभ पहुंचाने के चक्कर में प्रदेश का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्राचीन पद्धति पर चला हुआ है।

ऐसे में सरकार व विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह तो लगता ही है साथ ही जनता के पैसे को ऐसे प्लेटफार्म पर विज्ञापन के लिए दिया जाना सवालों के घेरे में खड़ा होता नजर आता है। वहीं एमबीएम न्यूज के द्वारा जो कदम उठाया गया है उसकी प्रदेश के समस्त डिजिटल मीडिया ने भी जमकर प्रशंसा करी है।

बता दें कि आज डिजिटल मीडिया में प्रिंट मीडिया के वह पुराने स्तंभ है जो आज भी सरकार की मजबूत नींव को हिलाने की क्षमता रखते हैं। संभवत जहां अब टीवी चैनल सहित प्रिंट मीडिया का चलन धीरे-धीरे डिजिटल मीडिया में बदल रहा है वहीं सरकार को भी अब अपनी कई नीतियों में बदलाव लाने होंगे।

अखबारों के पत्रकारों पर विज्ञापन का इतना दबाव है कि वह खबरों पर काम करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में पत्रकारों पर दोष लगाए जाने से बेहतर है कि अखबार को ही कटघरे में कॉपीराइट को लेकर खड़ा किया जाए।

संभवत शैलेंद्र कालरा के द्वारा यही सोचकर यह सराहनी कदम उठाया गया है। बरहाल देखना यह होगा कि एमबीएम न्यूज के द्वारा शुरू की गई मुहिम आने वाले समय में डिजिटल लॉबी को कितनी और कैसी राहत पहुंचा पाएगी।

उधर एडिशनल एसपी जिला सिरमौर सोमदत्त ने कहा कि शिकायत पत्र एमबीएम के द्वारा मुझे दिया गया था जिसको मैंने आगामी कार्यवाही हेतु थाना अध्यक्ष सदर नाहन को प्रेषित कर दिया है। जल्द ही इसमें मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।