Loading...

आखिर हिमाचल पुलिस का जांबाज घोड़ा ‘बाज’ कह गया अलविदा

PRIYANKA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

शिमला व नाहन के माल रोड पर शान के साथ शोभा बढ़ाता था पुलिस अश्व दल की

HNN / नाहन

हिमाचल पुलिस के अश्व दल में शामिल बाज आखिर लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह गया है। बाज घोड़ा ना केवल शिमला बल्कि सिरमौर पुलिस के गश्त दल की शान माना जाता था। बाज की पदचाप जब माल रोड नाहन से पूरे शहर की परिक्रमा करा करती थी तो लोग उसकी शान को निहारते रहते थे।

बाज लंबे समय से बीमार चल रहा था जिसकी आज नाहन के जुडडा के जोहड़ स्थित पुलिस अस्तबल में मृत्यु हो गई है। बाज का जन्म 20 फरवरी 2003 को हुआ था। बाज की हिमाचल पुलिस के अश्व दल में 13 मार्च 2007 को नियुक्ति की गई थी।

जिसके बाद बाज ने शिमला और सिरमौर में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। बाज के पोस्टमार्टम के बाद उसकी आज रविवार को पूरे मान और सम्मान के साथ अंत्येष्टि भी की गई। बाज की मृत्यु पर सिरमौर पुलिस के द्वारा संवेदनाएं भी व्यक्त की गई है।