Loading...

आग की चपेट में आने से करीब 2500 सेब के पौधे जलकर राख

Ankita • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

अप्पर शिमला के चौपाल उपमंडल के नेरवा थाना क्षेत्र में आग से करीब 2500 सेब के पौधे जलकर राख हो गए। इससे बागवानों को लाखों का नुकसान हुआ है। बागवानों ने इस बाबत शवाला गांव की माया देवी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 285 व 427 में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में बागवानों ने बताया कि माया देवी ने कूड़े में आग लगाई थी, जो चारों तरफ फैल गई। इस दौरान आग ने उनके सेब के बगीचों को चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से चार बागवानों के सेब के बगीचे जल गए।

आग से सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। नेरवा के शवाला में प्रताप, गणेश, मंगत और सुरेश के सेब बगीचे हैं। बागवानों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।