HNN/ ऊना
ऊना स्थित गगरेट के बड़ोह में आईपीएच स्टोर आग की भेंट चढ़ गया जिससे लाखों का नुक्सान हुआ है। इतना ही नहीं बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर भी आग की भेंट चढ़ गया है। आगजनी की इस घटना में 25 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है जबकि अग्निशमन विभाग ने 5 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएच स्टोर में अचानक ही अज्ञात कारणों के चलते चिंगारी सुलग गई। स्टोर में आग लगती देख चौकीदार ने इसकी सूचना तुरंत अंब फायर सेंटर को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका परंतु तब तक लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ चुकी थी।

