आग की भेंट चढ़ा टिम्बर ट्रेडर्स, लाखों का हुआ नुकसान
पटाखे की चिंगारी से पंचायत घर के बरामदे में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत कटोरा के गलुआ गांव में आगजनी की घटना पेश आई है। यहां ठाकुर टिम्बर ट्रेडर्स में आग लग गई। अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, टिम्बर के मालिक राम सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना टिम्बर में रहने वाले कर्मचारी ने करीब सुबह साढ़े 4 बजे दी। जब वह टिम्बर पर पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे हुए थे। जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही फतेहपुर से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद ज्वाली और देहरा से भी विभाग की गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक 30 लाख रुपए की इमारती लकड़ी जलकर राख हो चुकी थी। राम सिंह ने आग लगने का कारण शॉट-सर्किट बताया है।