Loading...

आग की भेंट चढ़ा दो परिवारों का 16 कमरों का मकान, लाखों का हुआ नुकसान

By PARUL Published: 14 Jan 2024, 1:27 PM | Updated: 14 Jan 2024, 1:27 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के रोहडू में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां समरकोट के अंतर्गत गांव डूंगसा में दो परिवारों का 16 कमरों का मकान आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन पीड़ित बालक राम पुत्र सरमु व विनोद कुमार पुत्र बालक राम को लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक आग के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकरी के मुताबिक, अग्निकांड के समय परिवार के कुछ लोग बागीचों में काम के लिए गए हुए थे। इसी दौरान घर में अचानक ही चिंगारी सुलग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

जिसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग को अग्निकांड की सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर सहित उसमें रखा सारा सामान राख हो गया। हालांकि विभाग की टीम द्वारा गांव में अन्य घरों को आग लगने से बचा लिया गया।

इस भयंकर अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को करीब 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।