आग की भेंट चढ़ा सब्जी का खोखा, हज़ारों का हुआ नुकसान
HNN/सोलन
जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के वर्धमान चौक के पास एक सब्जी का खोखा आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार सुरेश कुमार निवासी बिहार को हज़ारों का नुकसान हुआ है। फ़िलहाल अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर बाद सुरेश अपने कमरे पर सोया हुआ था।
इसी दौरान उसके खोखे में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। जैसे ही खोखे से धुआं उठने लगा तो वहां मौजूद अन्य दुकानदार ने सुरेश को इसकी सूचना दी। लेकिन जब तक सुरेश वहां पहुंचा तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद उन्होंने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पीड़ित सुरेश का इलेक्ट्रिक कांटा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। लेकिन अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अग्निकांड में पीड़ित सुरेश को 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।