आग की भेंट चढ़ी करियाना की दो दुकानें, करीब 5 लाख का नुकसान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही है। अब मामला राजधानी शिमला का है, यहां करियाना की दो दुकानें आग की भेंट चढ़ गई।
इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने 25 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है।
जानकारी के मुताबिक, शिमला के मशोबरा बाजार में मनोज कुमार की करियाना की दो दुकानों में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक दुकानों के अंदर रखा सारा सामान चलकर राख हो गया था।