HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के मेन दूंगा बाजार में एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई जिससे दुकानदार को भारी नुक्सान हुआ है। प्रथम दृष्टया से आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है जिससे दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। बता दें कि यह दुकान सुभाष अग्रवाल की थी जिसने 2 दिन पहले ही दुकान में नया सामान रखा था।
सुभाष अग्रवाल की दुकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने जब दुकान से धुआं उठता देखा तो दुकान के मालिक और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परंतु तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो चुका था। ऐसे में दुकानदार को लाखों का नुक्सान हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group