लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आग की भेंट चढ़ी पशुशाला, हज़ारों का हुआ नुकसान

PARUL | 3 जून 2024 at 3:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में डीहर पंचायत के गांव खैरियां गढेहां में एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड में पीड़ित राकेश शर्मा को 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी पशु सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, राकेश शर्मा की पशुशाला में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। अग्निकांड की खबर लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पशुशाला जलकर राख चुकी थी। वहीं, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीड़ित परिवार के सदस्यों का 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि गनीमत यह रही कि दुधारू गाय को बच्चे सहित सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि हलके के पटवारी को तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]