आग में बुरी तरह झुलसा प्रवासी व्यक्ति, दर्दनाक मौत
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना जनपद के भड़ोलियां कलां में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक प्रवासी व्यक्ति आग में बुरी तरह झुलस गया। जिस कारण उसकी जान चली गई है।
मृतक की पहचान राम रतन पुत्र बगोली निवासी जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही मामले की आगामी जांच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, राम रतन भड़ोलियां कलां में एक किराए के मकान में अकेला रह रहा था। आज शनिवार दोपहर को स्थानीय लोगों को राम रत्न का शव आग के चूल्हे में मिला। साथ ही मौके से शराब की बोतल व गिलास भी बरामद हुए।
बता दें राम रत्न के सिर का पूरा हिस्सा चूल्हे में था और शरीर का काफी हिस्सा आग के चलते झुलस गया था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है।