आग लगने से तूड़ी शेड, घास काटने की मशीन व गेहूं की फसल जलकर राख
HNN/ ऊना
जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत संघनई में बिजली आपूर्ति लाइन के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से तुड़ी शेड, घास काटने की मशीन व वहां रखी कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
पीड़ित मैहर दिन उर्फ काकू जोकि बीपीएल परिवार से संबंध रखता है, उसने बताया कि तूफान की वजह से बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे खेतों में आग लग गई और साथ लगता उनका तूड़ी का शेड इसकी चपेट में आ गया।
शेड के अंदर रखा सारा सामान व अनाज जलकर पूरी तरह से राख हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शेड सहित उसके अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
इस घटना से काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने शॉर्ट सर्किट से हुई आगजनी के संबंध में बिजली विभाग की लापरवाही को इस घटना का मुख्य कारण बताया है।