Loading...

आज इतने बजे जारी होगा एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक….

Ankita • 29 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड आज (29 अप्रैल) 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 2:30 बजे कक्षा 12वीं के छात्रों का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 02 से 30 मार्च तक आयोजित की गईं। बता दें करीब 85 हजार के विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर लिस्ट सहित अन्य विवरण भी साझा करेगा।

बता दें एचपी 12वीं रिजल्ट 2024 बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। जिसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर दर्ज करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।