Loading...

आज का राशिफल / मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा दिन करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों के नजरिए से

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Apr 2025 • 1 Min Read

आज का राशिफल , 23 अप्रैल

मेष, सिंह, तुला, कुंभ राशियों के लिए आज का दिन रहेगा विशेष, प्रेम, करियर और धन से जुड़ी मिल सकती है खुशखबरी

मेष राशि
आज आपके व्यवसाय में नई योजनाएं गति पकड़ेंगी और संतान के करियर में उछाल आने की संभावना है। घर के कुछ मतभेद मन को परेशान कर सकते हैं, लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान और आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृष राशि
निवेश को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन सोच-समझकर ही धन खर्च करें और किसी से उधार लेने से बचें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी जरूरी है। दिखावे में अत्यधिक धन खर्च करना आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।

मिथुन राशि
आज आपका प्रेम जीवन प्रगाढ़ होगा और करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन होगा और किसी खास मित्र से निवेश को लेकर चर्चा हो सकती है। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या भी दूर होगी।

कर्क राशि
किसी महत्वपूर्ण सूचना की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में समस्याएं दूर होंगी और नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग मेहनत में कमी न करें। सामाजिक दायरे में सतर्क रहें।

सिंह राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पदोन्नति की संभावना भी बन रही है। पारिवारिक निर्णय महत्वपूर्ण रहेंगे, लेकिन माता जी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है। किसी समारोह में बोलने का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरी कामों को टालने से बचें। संतान से किया हुआ वादा पूरा करना होगा। लेनदेन के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

तुला राशि
निजी जीवन की कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। भूमि या भवन की खरीदारी संभव है, लेकिन मित्रों के साथ संभलकर रहें। पढ़ाई में आ रही दिक्कतों पर सीनियर्स से मार्गदर्शन लें।

वृश्चिक राशि
भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने से नुकसान हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद कार्य में सफलता दिला सकता है।

धनु राशि
नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए दिन शुभ है। व्यापारियों को लाभ और मनोरंजन का अवसर मिल सकता है। खर्च बढ़ेंगे लेकिन साथ ही बचत योजनाएं भी काम आएंगी। संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है।

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और इन्हें चांदी विशेष रूप से अनुकूल मानी जाती है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मकर राशि के जातकों को चांदी का कड़ा, अंगूठी या चेन खरीदना अत्यंत लाभकारी रहेगा। यह न सिर्फ आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि मानसिक स्थिरता और आत्मबल में भी वृद्धि करेगा। चांदी शनि देव को प्रसन्न करती है और मकर राशि वालों के जीवन में बाधाओं को दूर करती है। सोना आपके लिए शुभ नहीं माना जाता, इसलिए उसकी तुलना में चांदी पहनना ज्यादा फलदायी रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए भी शनि ग्रह ही स्वामी हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को भी चांदी से बने आभूषण जैसे कड़ा, अंगूठी, पायल या चेन खरीदनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य, करियर और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। चांदी से मानसिक तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सोना आपके लिए कम अनुकूल हो सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही उपयोग करें।

मकर और कुंभ राशि वालों को विशेष रूप से चांदी को प्राथमिकता देनी चाहिए और अगर सोना खरीदना भी चाहें तो उसे धार्मिक रूप से पूजन कर के ही धारण करें, तभी वह लाभकारी सिद्ध होगा।।