आज का राशिफल / सभी राशियों के लिए आज का राशिफल, जानें कौन-सा योग करेगा चमत्कार
आज का राशिफल : सेहत, धन और प्रेम में संयम से मिलेगी सफलता मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 6 जून 2025 का विस्तृत राशिफल जानें
मेष राशि
स्वास्थ्य पर दें ध्यान, फिजूल खर्च से बचें
तले-भुने खाने से परहेज करें, अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। योग और व्यायाम से दिनचर्या को संतुलित रखें। सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च संभव है। लेनदेन में सतर्क रहें, धोखा हो सकता है।
वृष राशि
प्यार में मिठास, पर झगड़े की आशंका
प्रेमी के साथ दिन रोमांटिक रहेगा, लेकिन कोई बात नाराज़गी का कारण बन सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। गलती हुई हो तो तुरंत क्षमा मांगें। नई योजना में धन निवेश से पहले भाइयों से सलाह करें।
मिथुन राशि
चिड़चिड़ेपन से रिश्तों में खटास आ सकती है
बिना वजह तनाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे परिवार परेशान होगा। बहस और झगड़े से बचें। किसी पुराना कर्ज आज चुकता हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
कर्क राशि
संपत्ति विवाद में समाधान संभव, सतर्क रहें
संपत्ति विवाद में वरिष्ठ की मदद लें। काम का बोझ बढ़ेगा, प्राथमिकता तय करें। खान-पान में सावधानी रखें। अचानक यात्रा से लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
विरोधियों से सावधान रहें, संतान देगी संतोष
पुराने निर्णय का पछतावा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों से निपट पाएंगे। मित्र से मुलाकात संभव। संतान जिम्मेदारी निभाएगी।
कन्या राशि
काम का बोझ, पर सफलता भी मिलेगी
नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। जिम्मेदारियों के बावजूद समय पर काम पूरा करेंगे। प्रियजन संग यात्रा संभव। माता-पिता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी समय पर पूरी करें।
तुला राशि
अनावश्यक खर्च बढ़ेगा, सेहत की चिंता
धन उधार लेने से बचें। व्यापारिक योजनाएं गति पकड़ेंगी। मजबूरी में कुछ खर्च करने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है।
वृश्चिक राशि
मां की सेहत परेशान कर सकती है
मां की तबीयत और व्यापार में मन मुताबिक लाभ न मिलने से तनाव रहेगा। फिर भी खर्च पूरे हो जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान करें।
धनु राशि
नकारात्मकता से बचें, बहस से दूरी रखें
मन में नकारात्मक विचार आने से बचें। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। पढ़ाई की समस्याओं के लिए परिजनों से बात करें। प्रेमी से बहस टालें। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
मकर राशि
पुरानी समस्याओं से राहत, शादी का प्रस्ताव भी संभव
लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। मित्रों संग समय बिताएंगे। साझेदारी में नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। घर में शादी का प्रस्ताव आ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
व्यापार में लाभ, संबंधों में समझदारी जरूरी
व्यापार में आशा से अधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र की समस्याएं दूर होंगी। किसी के कहने में आकर विवाद न करें। ससुराल में धन लेनदेन सोच-समझकर करें। संतान की चिंता दूर होगी।
मीन राशि
निवेश से बचें, पारिवारिक विवाद को करें शांत
व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। निवेश टालें। ऊर्जा को फालतू कामों में न लगाकर मुख्य कार्यों पर ध्यान दें। पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी है।