लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

छात्र ही करेंगे देश व समाज की दशा और दिशा निर्धारित -सोलंकी

Ankita | 24 फ़रवरी 2023 at 2:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधायक ने शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रख-रखाव हेतु दिए 5 लाख रुपए

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने स्कूलों में शुमार शमशेर सीनियर कॉलेज नाहन में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। वार्षिक समारोह में नाहन के विधायक अजय सोलंकी शामिल हुए मुख्य अतिथि शिरकत की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि स्कूली बच्चे देश व समाज का भविष्य है।

आज के बच्चे ही देश व समाज की दिशा व दशा भविष्य में तय करेंगे। उन्होंने बच्चों से शिक्षा ग्रहण करने के साथ दिन के 15 मिनट सामाजिक सेवा में देने का आह्वान किया। अजय सोलंकी ने कहा कि आज कुछ ताकते देश को जाति, समाज व भाषा के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही हैं। इससे समाज बिखराव की ओर अग्रसर है।

यह बिखराव देश व समाज के विकास में एक चुनौती है। बच्चों को इस बिखराव से आगे निकल कर समाज व देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना होगा।

वहीँ अजय सोलंकी के द्वारा विद्यालय के बच्चो को उनके बेहतरीन प्रदर्शनों के लिए सम्मानित किया गया तो वहीं उन्होंने विद्यालय के मुरम्मत के लिए 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।


यह हुए सम्मानित
बेस्ट स्टूडेंट निखिल व देवांश को चुना गया। बेस्ट स्पोर्ट्स मैन कमल व संदीप को चुना गया। लाजपत हाउस को बेस्ट हाउस का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक अजय सोलंकी द्वारा वर्षभर शैक्षणिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

छठी कक्षा के सचिन चौहान, मयंक व परमिंदर, सातवीं कक्षा सेक्शन ए के अभिनव, रितिक शर्मा  व कुणाल, सातवीं सेक्शन बी के वंशु, अंशानंद व वीर प्रताप, आठवीं कक्षा के विनीत चौहान, विवेक चौहान व ललित शर्मा, नौवीं कक्षा सेक्सन ए के रजनीश, आदित्य व सुंदरम, 9वीं कक्षा सेक्शन बी के अंकित, आफरीद मलिक व लवकेश, दसवीं कक्षा के दीपक कुमार, जतिन तोमर व रोहित, 11वीं कक्षा कला संकाय के विशाल शर्मा, आर्यन कुमार व अंशुल, 11वीं कक्षा विज्ञान संकाय के मोहित ठाकुर, निखिल व रोहित, 11वीं कक्षा कॉमर्स संकाय के अनिकेत ठाकुर, अयान खान व मुकुल चंदेल, 12वीं कक्षा आर्ट्स संकाय के हरीश तोमर, हिमांशु व शिवम, 12वीं कक्षा साइंस संकाय के पवन तोमर, निखिल ठाकुर व नीरज चौहान, 12वीं कक्षा कॉमर्स संकाय के प्रियांशु चौहान, आदिल व आयुष कुमार को वार्षिक परीक्षाओं में क्रमश पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

बड़ी बात तो यह है कि इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल अयूब खान के द्वारा विद्यालय के सेवानिवृत्त हो चुके प्रिंसिपल गुरदेव सिंह सोमचन्द तथा शारीरिक शिक्षक रहे सुन्दर सैनी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

वहॉं कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से रजनी शर्मा, संदीप सेमवाल, दीपाली अग्रवाल, नीता, अंजना, वैशाली, रजनी, मीनाक्षी, मीना बबर, शारीरिक शिक्षक नरेश तोमर सहित मुख्य अतिथि के साथ पार्षद राकेश गर्ग, कांग्रेस महामंत्री नरेंन्द्र तोमर, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग,व पार्षद वीरेंदर पासी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]