Loading...

आज दिल्ली से वापस लौटेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए विधायक…

SAPNA THAKUR 25 Dec 2022 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज प्रदेश की राजधानी शिमला लौटने वाले हैं। मुख्यमंत्री के शिमला लौटने के साथ ही प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन होने की पूरी पूरी संभावना बनी हुई है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के साथ-साथ दिल्ली गए विधायक भी अब वापस लौट आए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके चलते उन्हें दिल्ली में ही क्वारंटाइन किया गया था। ऐसे में अब वह तक़रीबन 12 दिन बाद वापस शिमला लौट रहे हैं। उन्होंने आज दोपहर बाद वित्त विभाग के साथ बैठक रखी है जिसमें ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली के ड्राफ्ट पर चर्चा की जा सकती है।

उधर, दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से अपने लिए मंत्री पद की लॉबिंग करने गए अधिकांश विधायक दिल्ली से लौट आए हैं। कांगड़ा, चंबा, कुल्लू के कई विधायक शनिवार को शिमला पहुंचे। सोलन, सिरमौर, ऊना और बिलासपुर के विधायक रविवार दोपहर तक शिमला पहुंचेंगे।