HNN / पांवटा साहिब
बहुचर्चित 4,300 करोड़ रुपये के कर एवं बैंक कर्ज में घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी 18 जनवरी यानि आज नीलाम होने जा रही है। सुबह 11:00 बजे से यह प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य कर एवं कराधान विभाग के अधिकारी नीलामी संबंधी प्रक्रिया को पूरी करेंगे। इसे लेकर विभाग ने सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सभी दस्तावेजों को भी तैयार कर लिया गया है। बता दे कि कंपनी की नीलामी का रिजर्व प्राइज 165 करोड़ रुपये है। तीन सेक्टरों में बंटी यह कंपनी कुल 265 बीघा भूमि में फैली हुई है। इसमें 189, 46 और 30 बीघा भूमि के सेक्टर शामिल हैं। विभाग ने कंपनी की हरेक संपत्ति का अलग-अलग मूल्य निर्धारित किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दे कि घोटाले में फंसी टेक्नोमैक कंपनी को वर्ष-2014 में सील कर दिया गया था। पिछले कई साल से हजारों करोड़ रुपये की यह कंपनी अब कबाड़ बन चुकी है। जब इस कंपनी को सील किया गया था, तब इसकी कीमत 5,000 करोड़ रुपये थी। वर्तमान में यह मात्र 150 करोड़ रुपये की रह गई है। वर्तमान कीमत के मुताबिक ही कंपनी की नीलामी प्रक्रिया आयोजित होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार नीलामी प्रक्रिया को सिरे चढ़ाने में विभाग को कामयाबी मिलेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group