आज पांवटा आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भरेंगे चुनावी हुंकार
HNN/ पांवटा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पहुंचने वाले हैं। यहां वह जहां विपक्षियों पर निशाना साधेंगे वही चुनावी हुंकार भी भरेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री के इस एक दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा द्वारा पहले से ही सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है।
बता दें, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ऊर्जा मंत्री रहे और भारतीय जनता पार्टी के पांवटा साहिब से उम्मीदवार सुखराम चौधरी के समर्थन में आज दोपहर 2:30 बजे नगर परिषद मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वही ऊर्जा मंत्री की ओर से इस रैली को लेकर बीते रोज ही बैठक कर सभी इंतजाम कर लिए गए थे। आज बस और छोटी गाड़ियों के माध्यम से लोग रैली स्थल पर पहुंचेंगे।