Loading...

आज पावंटा साहिब आएंगे सीएम सुक्खू, सिरमौरी हाट की रखेंगेे आधारशिला

Ankita • 16 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सायं 3:55 बजे जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखेंगे।

सीएम सुक्खू 3:40 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला हैलीपेड पहुंचेगे। जिसके बाद वह पुरूवाला से सायं 4:05 मिनट पर मिश्रवाला के लिए प्रस्थान करेंगे।

मिश्रवाला में वह एक स्थानीय समारोह में भाग लेने के उपरांत सायं 4.25 बजे चंडीगढ़ के लिये रवाना होंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई है।