Loading...

आदमखोर तेंदुए ने 55 बकरियों को उतारा मौत के घाट

PARUL • 19 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में अर्की के सेंचुरी एरिया में तेंदुए ने 55 बकरियों को अपना शिकार बनाया है। हालांकि साथ वाले शेड मे रखे करीब आधा दर्जन बकरियों के मेमने बच गए। जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार की रात देवी राम पुत्र परसराम गांव रुढाल के काऊ शेड में तेंदुए ने बकरे-बकरियों पर हमला कर दिया।

हमले में तेंदुए ने 55 बकरियों को अपना शिकार बनाया। हालांकि साथ वाले शेड मे रखे करीब आधा दर्जन बकरियों के मेमने बच गए। जिसके बाद देवी राम वाइल्डलाइफ सेंचुरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी विनय ठाकुर को इस घटना की सूचना दी।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि विभाग एनिमल हसबेंडरी की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद उन्होंने 55 बकरे बकरियों को मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।