Loading...

आदर्श हरिजन विकास नवयुवक मंडल लाणी ने रोपी हरियाली

Ankita • 6 Jul 2024 • 1 Min Read

मझगाओं-भूकीयाडी (नाया) में 250 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

HNN/ शिलाई

जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत नाया पंजोड़ में आदर्श हरिजन विकास नवयुवक मंडल लाणी (नाया) ने शनिवार को देवदार और बान के 250 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान में नवयुवक मंडल के 25 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने मझगाओं-भूकीयाडी (नाया) में अलग अलग स्थानों पर पौधे रोपे।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान लायकराम, नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष दौलत राम, कोषाध्यक्ष रण सिंह और सलाहकार कुलदीप सिंह समेत कार्यकारणी के सदस्यों ने पौधरोपण किया। नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष दौलत राम ने बताया कि पौधे लगाने से आने वाले समय में पशुओं को चारे की कमी नहीं होगी। पौधरोपण के साथ सभी लोगों का ये भी कर्तव्य बनता है कि वह पौधों को बच्चों की तरह देखभाल करें।

कोषाध्यक्ष रण सिंह ने बयाया कि वन हमारी लिए अतुल्य संपदा है। मानव जीवन के लिए पौधों का अत्यधिक महत्व है. ये हमें ऑक्सीजन, खाद्य पदार्थ, औषधियां प्रदान करते हैं। पौध रोपण का कार्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन के लिए अनिवार्य है। पौधा रोपण से न केवल हमारी धरती हरी-भरी होती है, बल्कि जैव विविधता भी संरक्षित रहती है।

उन्होंने बताया कि हमें अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण मिल सके। हम सभी को पौध रोपण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे।

रणसिंह ने कहा कि इस अभियान का उदेश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के अभियानों से न केवल पर्यावरण को लाभ होता है, बल्कि समुदाय में एकता और सहयोग की भावना भी बढ़ती है।