Loading...

आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेशन के लिए नहीं लगेगा शुल्क

Ankita • 16 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

आधार कार्ड में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए 14 जून तक जिला वासियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डीसी राणा ने दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पिछले 8-10 वर्षों में अपना आधार अपडेटनहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपए देकर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि, निवासियों के लिए काफी राहत की बात यह है कि यूआईडीएआई ने 3 महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा के लिए शुल्क माफ कर दिया है।

आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ myAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) और mAadhaar ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है।उपायुक्त ने जिला वासियों से अपने आधार को अपडेट रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट करने का आग्रह भी किया है।