HNN/ चंबा
जिला चंबा के चुराह क्षेत्र में एक युवक को इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी करना महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने युवक को देख लिया और बाद में उसकी जमकर धुनाई भी कर डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुराह के झज्जाकोठी में एक युवक आधी रात को इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आ घुसा। इस दौरान युवक ने एक छोटी खिड़की तोड़ी और दुकान के अंदर घुस कर चोरी करने लगा। स्थानीय लोगों ने जब आधी रात को कुछ आवाजें सुनी तो वह घर से बाहर निकल आए।
इस दौरान उन्होंने देखा कि दुकान के अंदर से लाइट की रोशनी आ रही थी जिस पर उनको चोरी का संदेह हुआ। लिहाजा वह दुकान के मालिक सहित शटर खोलकर अंदर गए तो उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने देखा कि एक युवक अंदर मौजूद था। जिसके बाद लोगों ने युवक से पूछताछ की और इस तरह से दुकान में खिड़की तोड़कर आधी रात को आने का कारण पूछा। युवक के संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर लोगों ने युवक की जमकर धुलाई की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





