आपदाओं से निपटने के लिए सिरमौर में 19 से 31 मई तक एनडीआरएफ का परिचय अभ्यास कार्यक्रम
नाहन
सुरक्षित भविष्य के लिए जिले में विभिन्न क्षेत्रों में मॉकड्रिल , स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम और निरीक्षण किए जाएंगे
जिला में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन द्वारा 19 से 31 मई तक विभिन्न क्षेत्रों में मॉकड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला भर में मॉकड्रिल और सुरक्षा कार्यक्रम
उपयुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ दल सिरमौर के संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी एकत्रित करेगा। 20 मई को काला अंब के रामपुर जटां में मेसर्ज़ वर्गो इंडस्ट्रीज, 21 मई को मोगीनंद में वुडस्टॉक लैमिनेटस लिमिटेड, 22 मई को बनकलां और नवोदय विद्यालय जुड्डा का जोहड़ में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम और निरीक्षण
23 मई को पांवटा साहिब के अंबोया स्कूल, 24 मई को सिरमौरी ताल के राजकीय उच्च विद्यालय, 26 मई को कमरऊ में मॉकड्रिल और 27 मई को कमरऊ के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाएगा। 28 मई को शिलाई स्कूल और 30 मई को नारग में पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण किया जाएगा। 31 मई को सराहां में मॉकड्रिल और स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।