लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आपदा से प्रभावित हुए किसानों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध- चंद्र कुमार

Ankita | 6 नवंबर 2023 at 11:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नगरोटा सूरियां ब्लॉक के 70 किसानों को बांटे राहत राशि के चेक

HNN/ कांगड़ा

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार भारी बरसात से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। कृषि मंत्री ज्वाली के विश्राम गृह में नगरोटा सूरियां ब्लॉक के 70 प्रभावित किसानों को राहत राशि के चेक वितरित करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने बरसात से प्रभावित हुए परिवारों तथा किसानों के पुनर्वास तथा पुनरुत्थान के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज जारी किया है। जिसके तहत कच्चे या पक्के मकान के पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर पुनः घर निर्माण के लिए सरकार द्वारा 7 लाख रुपए की राशि देने के अलावा सरकारी दरों पर सीमेंट तथा मुफ्त में पानी तथा बिजली के कनेक्शन देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

इसके अतिरिक्त आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। भूमिहीन हुए प्रभावितों को घर बनाने के लिए शहरी क्षेत्र में 2 बिस्वा तथा ग्रामीण क्षेत्र में 3 बिस्वा भूमि प्रदान की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि आपदा से कृषि व बागवानी योग्य भूमि को भी भारी क्षति पहुंची है।

नगरोटा सूरियां ब्लॉक की पंचायत सोलधा, न्यांगल, फारियां, ढन, बही पठियार, नढ़ोली, धार, धंगड़, बिलासपुर, सकरी, हरसर, रजोल तथा सुनेड़ गांव में भी किसनों की कृषि योग्य भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने एसडीआरएफ के अंतर्गत कृषि विभाग को बजट का प्रावधान किया है।

इसके तहत कृषि योग्य भूमि से सिल्ट,मलवा हटाने तथा भूमि सुधार जैसे कार्यों के लिए कम से कम 2200 रुपए प्रति किसान तथा 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दिया जा रहा है। इसके अलावा भूस्खलन से बही जमीन के लिए कम से कम 5 हजार प्रति किसान तथा 47 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दिया जा रहा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हमेशा से गरीबों तथा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखती है। किसानों को आपदा से उभारने के लिए सरकार ने राहत मैन्युअल में बदलाव कर मुआवजा राशि को कई गुना बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को इस स्तर की सहायता आज से पहले कभी किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं पहुंचाई गई है।

उन्होंने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बरसात से प्रभावित जगहों पर डंगे,रास्ते तथा नालियां बनाने के लिए 7 करोड़ रुपए की विशेष राशि स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने किसानों से अपनी खेतीबाड़ी के ढांचे में बदलाव लाने के लिए भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जाइका, आत्मा तथा कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों का मार्गदर्शन तथा सहायता की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]