Loading...

आपसी रंजिश के चलते युवक से की मारपीट, मामला दर्ज

PARUL • 7 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में लंबागांव के तहत पुलिस चौकी आलमपुर में तीन युवकों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान सन्नी, अक्षय, हैप्पी निवासी पीड़ी गलोटी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपसी रंजिश के चलते तीनों आरोपियों ने राजीव कुमार निवासी पीढ़ी गलोटी के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़ित राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर किया गया है।

पीड़ित राजीव ने तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस चौकी आलमपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।