HNN / बिलासपुर
आबकारी विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए जमीन के अंदर दबाकर रखें आठ ड्रमों से लाहन बरामद की है। जानकारी के अनुसार आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोर्ट थाना क्षेत्र के तहत आते मजारी के जंगल में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने पूरे जंगल की छानबीन की तो उन्हें लाहन से भरे तीन ड्रम मिले।
इनमें 600 लीटर लाहन थी, जिसे नष्ट कर दिया गया। जब उन्होंने जंगल को बेहद बारीकी से खंगाला तो काफी जद्दोजहद के बाद जमीन में दबाकर रखे गए पांच और ड्रम बरामद हुए, उनमें 1000 लीटर लाहन थी। हालांकि मौके पर कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। विभाग के उप आयुक्त विनय चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group