आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर / नाथपा पंचायत में आयोजित होगा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

जिला आयुष अधिकारी किन्नौर , डॉ. इंदु शर्मा ने जानकारी दी है कि किन्नौर जिले की ग्राम पंचायत नाथपा में 21 दिसंबर, 2024 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में चिकित्सकों और पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा स्थानीय लोगों का इलाज किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग, आमवात, बवासीर, जटिल, जीर्ण और असाध्य रोगों जैसी समस्याओं का निदान किया जाएगा। रोगियों को इलाज के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।

डॉ. शर्मा ने नाथपा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आसानी से आयुर्वेदिक पद्धति से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।