HNN / नाहन
उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम की अध्यक्षता में यूको स्वरोजगार संस्थान (यूको-आरसेटी) सिरमौर की स्थानीय परामर्श कमेटी की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने आरसेटी के माध्यम से सभी विभाग के अधिकारियों को उद्यमी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक अनिता शर्मा ने यूको-आरसेटी की सितम्बर माह की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि यूको-आरसेटी सिरमौर, वर्ष 2010 से विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, इलेक्ट्रिकल, ब्यूटी एंड वैलनेस में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियां पात्र हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस वित्तीय वर्ष मे आरसेटी अभी तक 10 विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स प्रदान कर चुका है, जिसके अन्तर्गत 261 युवक तथा युवतियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। राज्य निदेशक आरसेटी जे.पी. सिंह ने इस अवसर पर बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 60 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना स्वरोजगार स्थापित किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group