आरोपी द्वारा छिपाई गई अफीम और चरस की बड़ी खेप हुई बरामद, गिरफ्तार
HNN/ऊना
जिला ऊना में एएनटीएफ की टीम ने जिला मुख्यालय के साथ लगते अजनोली बेला गांव में एक व्यक्ति द्वारा तुड़ी में छिपाई गई अफीम और चरस की बड़ी खेप बरामद की है। एएनटीएफ की टीम ने मामले को ऊना सदर थाना को सौंप दिया है। आरोपी की पहचान कुलभूषण पुत्र राम कृष्ण गांव लोअर अरनियाला के रूप में हुई है।
बता दें कि एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि कुलभूषण नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है। जिसके बाद एएनटीएफ कांगड़ा की टीम ने आरोपी कुलभूषण को गिरफ्तार किया और अजनोली बेला में बनी एक पशुशाला की तुड़ी से 1 किलो 30 ग्राम अफीम और 509 ग्राम चरस बरामद की गई। बता दें कि एएनटीएफ की टीम ने इस मामले को ऊना सदर थाना को सौंप दिया है।
वहीं अब पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसके पास नशीले पदार्थों की खेप कहां से आई है और आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की पुष्टि एएनटीएफ कांगड़ा टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और नशे तस्करों को जल्द ही सलाखों के पीछे किया जाएगा।