आवारा पशु को बचाते हुए ट्रैक्टर ट्राली से टकराई स्कार्पियो, हादसे में…..
HNN/ऊना
जिला ऊना में ब्रह्मपुर गांव में मुबारिकपुर-तलवाड़ा मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक स्कार्पियो गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो चालक राम रत्न तलवाड़ा की तरफ जा रहा था।
इस दौरान जब वह मुबारिकपुर-तलवाड़ा मार्ग पर ब्रह्मपुर गांव में सड़क पर पहुंचा तो अचानक ही आवारा पशु सामने आ गया। जिसे बचाते हुए चालक स्कार्पियो से संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि स्कार्पियो को काफी नुकसान पहुंचा है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को सड़क से हटाया। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।