Loading...

आवारा पशु को बचाने पर डिवाइडर से टकराई कार, एक घायल

PARUL • 18 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उपमंडल झंडूता के डमली में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक आवारा पशु को बचाने पर एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवती घायल हुई है। कार चालक की पहचान जितेंद्र निवासी मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र अपने परिजनों के साथ पंजाब से वापिस घर जा रहा था। इसी दौरान जब फोरलेन पर डमली के पास पहुंचे तो अचानक से एक आवारा पशु कार के सामने आ गया। जिससे बचाने पर वह कार पर संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर दो से तीन बार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और घायल हुई युवती को स्थानीय क्लीनिक में उपचार के लिए ले जाया गया।

वहीं, सूचना मिलने पर फोरलेन की आपातकालीन पिकअप गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पिकअप की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को फोरलेन से हटाया गया। उधर, ग्राम पंचायत डमली के उप प्रधान अश्विनी नड्डा बताया कि फोरलेन पर आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार प्रशासन को भी अवगत करा कर मांग की गई है कि इन पशुओं को कहीं और भेजा जाए, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई भी उचित कार्यवाही नहीं हुई है।

Related Topics: