Loading...

आशा कार्यकर्ता के पदों के लिए इस दिन यहां होंगे साक्षात्कार….

By Ankita Published: 7 Jun 2023, 4:32 PM | Updated: 7 Jun 2023, 4:32 PM 1 min read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में स्वास्थ्य खंड पुखरी के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्र वार्ड हटनाला, सुराड़ा, चौंतड़ा और हरदासपुरा में नवसर्जित आशा कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कपिल शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन अब आज 7 जून की बजाए 8 जून को दोपहर 12:15 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदक साक्षात्कार हेतु सभी जरूरी दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।